'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने संसदीय चुनाव के नतीजों को कानूनी रूप से मान लिया है.
उन्होंने कहा है कि वह नई सरकार के गठन को लेकर कई दलों के डेलीगेशन से बातचीत करेंगे. नतीजों को वैध मानें, यह बात राष्ट्रपति हर्जोग ने कही है. इससे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका लगा है.
नेतन्याहू इन चुनावों को अमान्य साबित करने की कोशिश कर रहे थे.
इन चुनावों में धार्मिक राष्ट्रवादी गुट ने इजरायली संसद नेसेट में अपना बहुमत खो दिया है. वहीं, अरब नेतृत्व वाले दलों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है.
नेतन्याहू और उनके सपोर्टर्स ने बार-बार बिना किसी सबूत के यह दावा किया है कि अरब नेतृत्व वाले दलों ने चुनाव चुरा लिए. इसमें शायद विदेशी मदद भी शामिल थी.
अब इस पर इजरायली राष्ट्रपति को तय करना होगा, किसे पीएम के रूप में नामित करें. यह ऐसी प्रक्रिया है, जिससे नेतन्याहू के विरोधी सत्ता में आ सकते हैं.
אחרי שקיבלתי מיו״ר ועדת הבחירות המרכזית, השופט נעם סולברג, את התוצאות הרשמיות של הבחירות לכנסת ה-26, אני מתחיל את מלאכת ההתייעצויות להרכבת הממשלה. 🇮🇱 https://t.co/IpBeEENQnu
יצחק הרצוג Isaac Herzog (@Isaac_Herzog) November 4, 2026
चुनाव आयोग ने इजरायल चुनाव पर क्या कहा?
इससे पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा है कि सभी दलों की तरफ से लाए गए धांधली के आरोपों की गहन जांच के बाद उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली.
इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठे हों, या नतीजों पर कोई असर पड़ा हो.
नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने इस पर टिप्पणी करने के अनुरोध का कोई जवाब फिलहाल नहीं दिया है.
शिन बेट भी कर रही आरोपों की जांच
इधर, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों की जां
📡 स्रोत: ABP Live