नौ हजार रुपए रिश्वत लेते हजारीबाग एसीबी के हत्थे चढ़ा पंचायत सेवक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नौ हजार रुपए रिश्वत लेते हजारीबाग एसीबी के हत्थे चढ़ा पंचायत सेवक, सड़क निर्माण की राशि के भुगतान के एवज में संवेदक से मांगी थी रिश्वत।
Short Headline: नौ हजार रुपए रिश्वत लेते हजारीबाग एसीबी के हत्थे चढ़ा पंचायत सेवक
29 अक्टूबर, हजारीबाग: हजारीबाग के केरेडारी स्थित कराली पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 9 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग एसीबी पुलिस अधीक्षक आरिफ अकरम ने बताया की केरेडारी प्रखंड के केमो गांव निवासी 78 वर्षीय दिगंबर पांडेय ने 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत कालीकरण पीसीसी सड़क से देवी मंडप तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया था। योजना की स्वीकृत राशि 3 लाख 38 हजार रुपये थी, जिसमें करीब 2 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान हो चुका था। शेष राशि के भुगतान के लिए पंचायत सचिव से संपर्क करने पर आवेदक ने 9 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
इसी आधार पर 27 अक्टूबर को एसीबी थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया गया। दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गठित ट्रैप टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।