Naugachia: इस्माइलपुर-बिंदटोली में चेतावनी स्तर के पार गंगा, बढ़ते जलस्तर से तटबंध किनारे बसे लोगों की बढ़ी चिंता- GS NEWS

स्पर संख्या-7 पर जलस्तर 31.04 मीटर दर्ज, तटबंध की सुरक्षा के लिए सामग्री का भंडारण नवगछिया । गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण इस्माइलपुर-बिंदटोली क्षेत्र में नदी का पानी चेतावनी स्तर के पार पहुंच गया है। इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध के स्पर संख्या-7 पर गुरुवार को गंगा का जलस्तर 31.04 मीटर दर्ज किया गया।
लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध से सटे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। बताया गया कि पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण तटबंध के आसपास के निचले क्षेत्रों पर भी लोगों की नजर बनी [...] The post Naugachia: इस्माइलपुर-बिंदटोली में चेतावनी स्तर के पार गंगा, बढ़ते जलस्तर से तटबंध किनारे बसे लोगों की बढ़ी चिंता- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
📡 स्रोत: NewsData.io