Naugachia: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया- GS NEWS

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर बैसी निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति की ओर से रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई की और कांड में नामजद आरोपित [...] The post Naugachia: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
📡 स्रोत: NewsData.io