Naugachia: नन्हे हाथों ने बनाई एक से बढ़कर एक राखियां- GS NEWS

ज्ञान वाटिका विद्यालय में रक्षाबंधन पर राखी बनाने की प्रतियोगिता, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन नवगछिया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक त्योहारों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया में राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पना, कलात्मक सोच, मेहनत और सृजनात्मकता को रंग-बिरंगी राखियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के धागे, मोती, रिबन, सजावटी सामग्री [...] The post Naugachia: नन्हे हाथों ने बनाई एक से बढ़कर एक राखियां- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
📡 स्रोत: NewsData.io