Naugachia: ताइक्वांडो खिलाड़ी देवाश्री ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया नवगछिया का मान : जेम्स फाइटर- GS NEWS

नवगछिया। बिहार राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नवगछिया का मान बढ़ाने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी देवाश्री को एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में देवाश्री को अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जेम्स फाइटर ने बताया कि पिछले दिनों मोतिहारी में बिहार राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवाश्री ने रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और प्रशिक्षण केंद्र, बल्कि [...] The post Naugachia: ताइक्वांडो खिलाड़ी देवाश्री ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया नवगछिया का मान : जेम्स फाइटर- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
📡 स्रोत: NewsData.io