विदेश

नौकरी, पैसा और परिवार के लिए खास रहेगा ये हफ्ता:6 सितंबर तक कर्क वालों के प्रॉपर्टी से फायदा होगा और मकर वालों की इनकम बढ़ेगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नौकरी, पैसा और परिवार के लिए खास रहेगा ये हफ्ता:6 सितंबर तक कर्क वालों के प्रॉपर्टी से फायदा होगा और मकर वालों की इनकम बढ़ेगी

31 अगस्त से 6 सितंबर तक पैसा, नौकरी, पढ़ाई और परिवार से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए जमीन में निवेश फायदेमंद रहेगा और कारोबार में भी सुधार आएगा। सिंह राशि वालों को रुका पेमेंट मिल सकता है और प्रतियोगिता का नतीजा युवाओं के पक्ष में रहेगा।

कन्या राशि वालों को कारोबार में अच्छा प्रस्ताव और नौकरी में अधिकार मिलने के साथ प्रमोशन के मौके बनेंगे। तुला राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकर राशि वालों का रुका कारोबारी काम शुरू होने से आमदनी बढ़ेगी।

वहीं, मेष, मिथुन और मीन राशि वाले फिलहाल नया कारोबारी काम शुरू न करें और धनु राशि वालों को वाहन तथा मशीनरी इस्तेमाल करते समय सावधानी रखनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी खास काम को पूरा करने की योजना सफल हो सकती है।

संतान की किसी उपलब्धि से खुशी और सुकून मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार से जुड़े कामों में भी आपकी भागीदारी बढ़ेगी। जिस काम को लेकर लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- छोटी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई उम्मीद पूरी न होने से निराशा हो सकती है। ऐसी स्थिति में गुस्से के बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। जल्दबाजी में पैसों का फैसला नुकसान करा सकता है। व्यवसाय- कारोबार के मौजूदा काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे।

नया बिजनेस या नई योजना अभी शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। निजी कामों की वजह से कारोबार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। ऑफिस का माहौल भी थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। फिलहाल चल रहे कामों को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान देना बेहतर रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। घर का माहौल भी व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा।

ऐसे प्रेम संबंधों में समय खराब न करें जिनसे आपकी जिम्मेदारियां और दूसरे जरूरी काम प्रभावित हों। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस के कारण पेट में दर्द या बेचैनी हो सकती है। खानपान हल्का और नियमित रखें। घर का सादा भोजन ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियों में अच्छे बदलाव आएंगे और कई नए मौके मिल सकते हैं। कुछ नया सीखने में समय बीतेगा और यह अनुभव आगे काम आएगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। नई जानकारी या नया अनुभव आपकी सोच और काम करने के तरीके को बेहतर बनाएगा।

सप्ताह के दौरान किसी महत्वपूर्ण मामले में स्थिति पहले से साफ हो सकती है। नेगेटिव- जल्दबाजी में गलत फैसला होने की संभावना रहेगी। किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय अच्छी तरह सोचें। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रखने के लिए धैर्य जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

छोटी बात पर जिद करने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय- कारोबार में अतिरिक्त कमाई का कोई नया जरिया बन सकता है। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से काम बेहतर चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल अपने काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव नहीं करना चाहिए।

मौजूदा स्थिति में तुरंत सुधार नहीं होगा, इसलिए धैर्य के साथ काम जारी रखना बेहतर रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। रिश्ते में दोबारा शांति और समझ बढ़ेगी। सोशल मीडिया या ऐसे प्रेम संबंधों से दूरी रखें जो निजी जीवन में परेशानी पैदा कर रहे हों। स्वास्थ्य- सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है।

नियमित हल्की एक्सरसाइज और संतुलित दिनचर्या से स्थिति बेहतर रहेगी। आराम भी पूरा लें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन - पॉजिटिव- खास संपर्कों की मदद से आपकी कोई कोशिश सफल हो सकती है। घर की जरूरत और सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।

किसी पुराने संपर्क की मदद से अटका काम आगे बढ़ेगा। घर में भी कुछ जरूरी बदलाव या खरीदारी से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद सुलझाने का मौका मिलेगा। रुके हुए काम व्यवस्थित करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ जरूरी खर्च ऐसे होंगे जिन्हें टालना मुश्किल रहेगा।

किसी भी परिस्थिति में शांत तरीके से काम करेंगे तो परेशानी कम होगी। पैसों के मामले में बजट बनाकर चलना जरूरी रहेगा। व्यवसाय- काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कोई नया कारोबार या नया काम शुरू करने के लिए सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। हालांकि खास संपर्क के जरिए अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।

ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अधिकारियों के दबाव के कारण अतिरिक्त काम संभालना पड़ेगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से समय का सही इस्तेमाल जरूरी होगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर बहस हो सकती है। घर की निजी बातें बाहर जाने से समस्या और बढ़ सकती है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और पार्टनर के साथ अपनापन बना रहेगा।

स्वास्थ्य- क्षमता से ज्यादा काम करने पर थकान बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम और नियमित खानपान जरूरी रहेगा। लगातार काम के बीच ब्रेक लेते रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क - पॉजिटिव- दोस्तों से मिलने-जुलने के मौके बनेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं की कोई परेशानी सुलझने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

जमीन में निवेश करने की योजना है तो सप्ताह फायदेमंद रह सकता है। परिवार और भविष्य से जुड़े आर्थिक फैसलों में भी प्रगति होगी। लंबे समय से जिस मामले को लेकर उलझन थी, उसमें स्थिति बेहतर हो सकती है। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थिति में धैर्य और शांत व्यवहार रखना जरूरी रहेगा। रिश्ते संभालने के लिए आपको अपनी तरफ से कोशिश करनी होगी।

कानूनी विवाद में पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। व्यवसाय- कारोबार की किसी योजना को शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। लगातार मेहनत से बिजनेस में खास सुधार आएगा। नए तरीके अपनाने से भी फायदा हो सकता है।

नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा, इसलिए सेहत और आराम का ध्यान रखना जरूरी होगा। लव- पति-पत्नी दोनों की व्यस्तता ज्यादा रहने से घर को कम समय दे पाएंगे। बच्चों का सहयोग घर का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। परिवार में जिम्मेदारियां मिलकर संभालने से तनाव कम होगा।

स्वास्थ्य- ज्यादा चिंता से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लें और कुछ समय शांत गतिविधियों या ध्यान में बिताएं। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह - पॉजिटिव- अचानक रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है या कोई खास काम बन सकता है। इससे लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम होगा।

किसी करीबी रिश्तेदार के साथ खराब हुए संबंध भी दोबारा बेहतर हो सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं के बजाय वास्तविक स्थिति देखकर लेंगे तो फायदा होगा। नेगेटिव- सप्ताह के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। पड़ोसियों या बाहरी लोगों से अपनी निजी बातें शेयर न करें।

बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें, वरना लोग नाराज हो सकते हैं। छोटी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। बेवजह बहस करने से मामला और बिगड़ सकता है। व्यवसाय- कारोबार की भविष्य की योजनाएं बनेंगी। जोखिम वाले काम में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। किसी प्रतियोगिता का नतीजा युवाओं के पक्ष में आ सकता है।

नौकरीपेशा लोग किसी अधिकारी की मदद से अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। फिलहाल बिना पूरी जानकारी के आर्थिक जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच निजी मामलों को लेकर बहस हो सकती है। इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और पार्टनर के साथ नजदीकी बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी। महिलाओं को किसी संक्रमण से परेशानी हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या - पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। योजना बनाकर काम करने से जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी।

नए संपर्क बनेंगे और उनसे आगे फायदा मिलेगा। निजी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी काम में लापरवाही नुकसान करा सकती है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी समझ से फैसला लेना बेहतर रहेगा। संतान से जुड़े किसी काम में रुकावट आने से चिंता हो सकती है।

करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने के लिए आपको अपनी तरफ से भी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय- कारोबार में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। फोन और ऑनलाइन माध्यम से भी अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। समय खराब न करें और मिले अवसर पर जल्दी काम शुरू करें। नौकरी में अधिकार और जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

प्रमोशन के भी मौके बनेंगे। काम की क्वालिटी वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मानसिक राहत देगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। किसी पुरानी गलतफहमी का असर कम हो सकता है। स्वास्थ्य- तनाव का असर पाचन पर पड़ सकता है। खानपान संतुलित रखें।

हल्की योग या सामान्य एक्सरसाइज से भी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9 तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह निजी और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और उनसे नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है।

आर्थिक मामले में राहत मिलने से दूसरे जरूरी काम भी आसानी से संभलेंगे। नेगेटिव- यात्रा टालने से किसी परेशानी से बच सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान रिश्तों और काम पर हावी न होने दें। घर और कारोबार पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक नतीजे न मिलने से निराशा हो सकती है।

दोबारा तैयारी मजबूत करने की जरूरत होगी। व्यवसाय- कारोबार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करना पड़ेगा। ऑफिशियल टूर का कार्यक्रम बनेगा और यह यात्रा काम के लिए फायदेमंद रहेगी।

लव- घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। रिश्ते को लेकर कोई सकारात्मक फैसला हो सकता है। स्वास्थ्य- डायबिटीज की समस्या पहले से है तो खानपान और नियमित जांच में लापरवाही न करें। हल्की एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दिनचर्या बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या के कारण ज्यादातर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। पैसों के निवेश से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ेगा। कोई आर्थिक योजना आगे बढ़ सकती है।

हर फैसले में रकम, जोखिम और दस्तावेज की स्थिति देखकर चलना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- बदलती परिस्थितियों के मुताबिक अपने व्यवहार में भी बदलाव करना पड़ेगा। परिवार के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से तनाव बढ़ सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को दोबारा उठाने से रिश्ते प्रभावित होंगे।

घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह मानने से नुकसान हो सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसला पूरी जानकारी के बाद लें। बिजनेस की फाइल और जरूरी कागज संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।

लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में भी प्यार और अपनापन बना रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों को मिलकर संभाल पाएंगे। स्वास्थ्य- तनाव और काम की थकान का असर शरीर और मन दोनों पर पड़ सकता है। पर्याप्त आराम और शांत माहौल जरूरी रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 3 धनु - पॉजिटिव- लंबे समय से रुके काम थोड़ी कोशिश में पूरे हो सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में आपकी बात को महत्व मिलेगा। बच्चों की समस्याएं समझने और उनका समाधान निकालने में आपकी भूमिका जरूरी रहेगी। किसी पुराने काम के पूरा होने से समय और मानसिक दबाव दोनों कम होंगे।

नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता हो सकती है। गुस्से के बजाय शांत तरीके से बात करने पर समस्या संभलेगी। वाहन और मशीनरी बहुत सावधानी से इस्तेमाल करें, क्योंकि चोट लग सकती है। खर्च ज्यादा रहने से बजट भी प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय- किसी कर्मचारी की गलती या गतिविधि से कारोबार में नुकसान हो सकता है।

हर महत्वपूर्ण बिजनेस मामले पर नजर रखना जरूरी रहेगा। कारोबार में बदलाव का फैसला करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करना होगा। जल्दबाजी में किया बदलाव नुकसान बढ़ा सकता है। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर या मिलने-जुलने का कार्यक्रम बन सकता है।

इससे सप्ताह का माहौल हल्का और खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। संतुलित भोजन और व्यवस्थित दिनचर्या से शरीर की ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7 मकर - पॉजिटिव- घर में किसी शुभ काम की योजना बनेगी या किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।

व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन में समय बीतेगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल उत्साह वाला रहेगा। नेगेटिव- घर में निर्माण या मरम्मत चल रही है तो अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा लगाने पर लोन लेने की नौबत आ सकती है। गुस्सा और अहंकार घर का माहौल खराब कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। खर्च की सीमा पहले तय करना जरूरी रहेगा। व्यवसाय- कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। रुका हुआ बिजनेस काम दोबारा शुरू होने से आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक परेशानी कम होगी। हालांकि अभी किसी बिल्कुल नए काम की योजना शुरू करना ठीक नहीं रहेगा।

नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी करेंगे। पुराने काम को दोबारा गति मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था को लेकर बहस हो सकती है। थोड़ी समझदारी और बातचीत से माहौल जल्दी सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य- तनाव और थकान से सिरदर्द या माइग्रेन बढ़ सकता है।

बहुत ज्यादा भीड़ और प्रदूषण वाली जगहों से बचना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ - पॉजिटिव- पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ सकता है। प्रोफेशनल पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

लंबे समय से अटका पारिवारिक या प्रॉपर्टी मामला आगे बढ़ने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अनुभव की कमी के कारण युवाओं के कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई नया काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। सरकारी काम से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से परेशानी हो सकती है।

तनाव लेने के बजाय समस्या का व्यावहारिक समाधान ढूंढना बेहतर रहेगा। व्यवसाय- कारोबार पर पूरा ध्यान देना होगा और उससे जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग के दौरान लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।

बातचीत और दस्तावेज दोनों में सावधानी जरूरी रहेगी। लव- परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है। शांत बातचीत से गलतफहमी कम होगी। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है। दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखने से स्थिति सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह पसंद के कामों में समय बिताने से आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व निखरेगा। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें खरीदी जा सकती हैं। घर के बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। अपनी रुचि के कामों में समय देने से मानसिक राहत और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।

नेगेटिव- गैर जरूरी कामों पर खर्च बढ़ सकता है। गुस्सा और जिद दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला ज्यादा उलझ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से स्थिति संभालने में मदद मिलेगी। जल्दबाजी में प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला न लें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की मदद से उन्हें संभाल पाएंगे। अभी कोई नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। युवाओं की किसी कोशिश को सफलता मिलने से राहत होगी। मौजूदा कामों पर ध्यान देने से स्थिति ज्यादा व्यवस्थित रहेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल बनाने में कुछ परेशानी होगी।

शांत तरीके से बातचीत करने पर स्थिति संभल जाएगी। छोटी बात को बड़ा मुद्दा बनाने से बचना होगा। स्वास्थ्य- तनाव और लगातार उदासी महसूस होने पर खुद को अकेला न रखें। पर्याप्त आराम करें और शांत गतिविधियों में समय दें।

अगर उदासी या तनाव लगातार बना रहे और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करे तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।