अपराध

नौकरी और प्रेमी से शादी के फिराक में पत्नी ने की पति की हत्या, हजारीबाग पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नौकरी और प्रेमी से शादी के फिराक में पत्नी ने की पति की हत्या, हजारीबाग पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

नौकरी और प्रेमी से शादी के फिराक में पत्नी ने की पति की हत्या, हजारीबाग पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरूद्ध।

Short Headline: नौकरी और प्रेमी से शादी के फिराक में पत्नी ने की पति की हत्या, हजारीबाग पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

19 अक्टूबर, हजारीबाग: हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या कांड मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी पत्नी और कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिग आरोपी को निरूद्ध किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में नौकरी और प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।

18 अक्टूबर को सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन कर मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान पत्नी ने कथित प्रेमी कौशिक कुमार और एक नाबालिग सहयोगी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए खून साफ करने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बाइट- अमित आनंद, एसडीपीओ, बड़कागांव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।