नौरादेही बनेगा चीता संरक्षण का नया ठिकाना, बाघ-तेंदुए के साथ दिखेगा ‘बिग कैट’ परिवार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
7 अक्टूबर को कूनो से नर चीता थोलो और मादा CCB-3 को लाया जाएगा
सीएम मोहन यादव वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के समापन पर करेंगे रिलीज
सागर, अक्टूबर 06: रानी दुर्गावती बाघ अभयारण्य नौरादेही मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की नई पहचान बनने जा रहा है। यहां बिग कैट फैमिली के तीन प्रमुख शिकारी—बाघ, तेंदुआ और चीता—एक साथ रहेंगे।
7 अक्टूबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से दो चीते, नर थोलो और मादा CCB-3, नौरादेही लाए जाएंगे। वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चीतों को रिजर्व में रिलीज करेंगे। इसके साथ ही नौरादेही, कूनो और गांधीसागर के बाद मध्य प्रदेश में चीतों का तीसरा घर बन जाएगा।
चीतों की सुरक्षित बसाहट के लिए मुहाली रेंज में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नौरादेही लाए जाने के बाद चीतों को 12 से 15 दिन तक क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें करीब 80 से 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले सॉफ्ट रिलीज बोमा में शिफ्ट किया जाएगा।
चीतों की निगरानी और प्रबंधन के लिए करीब 100 वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
------------------
बाइट: रजनीश सिंह डीएफओ