नौसेना के जहाज सुदर्शनी का पोंटा डेलगाडा बंदरगाह पर ठहराव खत्म

अगस्त 17, नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी ने लोकयान 2026 के हिस्से के रूप में 16 अगस्त 2026 को अज़ोरेस के पोंटा डेलगाडा में अपना पड़ाव ठहराव संपन्न किया। इस दौरान पुर्तगाली नौसेना के साथ पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उसमें दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और सौहार्द मजबूत हुआ।पुर्तगाली नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत, एनआरपी सैग्रेस पर एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद स्थानीय सैन्य नेतृत्व, राजनयिकों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए आईएनएस सुदर्शनी पर एक पारस्परिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।आईएनएस सुदर्शनी ने 15 अगस्त 2026 को पोंटा डेलगाडा में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस भी मनाया। जहाज को पूरी तरह से सजाया गया था। इस अवसर को गर्व एवं देशभक्ति के साथ मनाने के लिए एक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया था। आईएनएस सुदर्शनी अब लिस्बन के लिए रवाना हो चुकी है।
फोटो- INS सुदर्शनी का ठहराव खत्मसोर्स- PIB