नौसेना कमांडर्स का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का वर्ष 2026 का दूसरा कमांडर्स सम्मेलन आज से 1 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तीन दिन के इस सम्मेलन में नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों और स्थानों के संचालक तथा क्षेत्रीय कमांडर भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में सैन्य और रणनीतिक स्तर पर नौसेना की अभियानगत तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत के ऊर्जा हितों की सुरक्षा सहित समुद्री हितों की रक्षा में भारतीय नौसेना की भूमिका को रेखांकित करने की दृष्टि से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा।सम्मेलन के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय समुद्री हितों और भारतीय नौसेना से अपेक्षाओं को लेकर अपना दृष्टिकोण और मार्गदर्शन साझा करेंगे।
सीडीएस और थल सेनाध्यक्ष भी नौसेना कमांडरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और एकीकरण को और मजबूत करना है।