नौतन में भीषण अगलगी, 19 परिवारों के घर राख
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम चंपारण के नौतन स्थित गहिरी मुशहरी टोला में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर कई घर जले। लाखों की संपत्ति नष्ट हुई, पशु भी झुलसे। प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया।
26 अक्टूबर , नौतन (पश्चिम चंपारण, बिहार) : जिले के नौतन अंचल क्षेत्र के गहिरी मुशहरी टोला गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की सूचना है। वहीं, आग की चपेट में आने से एक भैंस बुरी तरह झुलस गई, जबकि कई बकरियों के भी झुलसने की जानकारी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक फूस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुट गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया।
इस अगलगी में टीमल मांझी, अमित मांझी, भीमल मांझी, विदेशी मांझी, लालदेव मांझी, मनन मांझी, मनोज मांझी, आकाश मांझी, सुधन मांझी, किशोरी मांझी, ध्रुव मांझी, मंजू देवी, सनबतिया देवी, रामबली मांझी, शिव मांझी, हरेंद्र मांझी, संतोष मांझी, मनोहर मांझी और संजय मांझी सहित कई लोगों के घर जल गए। पीड़ित परिवारों के घरों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज और नकदी समेत अन्य सामग्री नष्ट हो गई। मनन मांझी की भैंस आग में बुरी तरह झुलस गई। इसके अलावा करीब आधा दर्जन बकरियों के झुलसने की भी सूचना है।
पंचायत के मुखिया अनुप लाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरधारी लाल और थानाध्यक्ष राजीव कुमार को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अगलगी के कारण एक दर्जन से अधिक दलित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कई परिवारों के पास रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नौतन, पश्चिम चंपारण में गहिरी मुशहरी टोला के एक परिवार के घर शॉर्ट सर्किट से आग लगकर राख हो गए। यह घटना बिजली के दोष के कारण हुई और कई घरों की संपत्ति नष्ट हो गई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण इलाकों में बिजली सुरक्षा के अभाव को उजागर करती है, जहाँ बिजली की अवसंरचना कमजोर होती है। इसके असर से आम जनता को आर्थिक नुकसान, जीवनयापन के साधन खोने और सुरक्षा चिंताओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे ग्रामीण समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ेगा।