नवा रायपुर में कल से दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवा रायपुर में कल से दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बत्तीसवें निवार्चन आयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय तथा सहभागी बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में लोकतांत्रिक निर्वाचन विषय से जुड़े प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी और अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विषय-विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में हैदराबाद और बेंगलूरू के विशेषज्ञ, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईव्हीएम को लेकर तकनीकी जानकारी प्रस्तुत करेंगे।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन देश के अलग-अलग राज्यों में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नवा रायपुर में आयोजित यह दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं को सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाना है। राज्यपाल रमेन डेका के उद्घाटन से यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी मानकों को ऊँचा उठाने का संकेत देता है। यह सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने और नई नीतियों पर सहमति बनाने का अवसर देता है। आम जनता के लिए इसका असर बेहतर चुनावी निगरानी, कम भ्रष्टाचार और अधिक विश्वसनीय मतदान