नवाब साहब रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियां घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। नवाब साहब रोड पर रवि दूध डेयरी के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार आरुषि शर्मा और अवनी शर्मा घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार विकास शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे उनकी भतीजी आरुषि शर्मा का फोन आया, जिसमें उसने एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर आरुषि और अवनी घायल अवस्था में स्कूटी के पास मिलीं। अस्पताल में आरुषि ने बताया कि वह अवनी के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से कोर्ट रोड पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान रवि दूध डेयरी के पास सामने से आ रहे नीले रंग के बिना नंबर वाले फार्मट्रेक ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गईं। आरुषि के दाएं हाथ की कलाई, कमर, बाएं घुटने और पंजे में चोट आई, जबकि अवनी के बाएं हाथ की कोहनी और बाएं पैर के घुटने में चोट लगी। हादसे में स्कूटी और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद सोवरन रावत और देवेंद्र शर्मा ने दोनों को उठाया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एक सड़क दुर्घटना के बारे में है जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दो युवतियाँ घायल हुईं। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती है तथा ट्रैक्टर जैसी कृषि मशीनों के सड़क पर चलने के नियमों पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सड़क पर अधिक सतर्क रहें, ट्रैक्टर चलाने वाले किसानों को गति नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जाए और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा नियमों क