व्यापार

नवदुर्गा से पहले सजा धौलपुर का मूर्ति बाजार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नवदुर्गा से पहले सजा धौलपुर का मूर्ति बाजार

नवदुर्गा महोत्सव को लेकर धौलपुर में मूर्तियों का बाजार सजने लगा है। मिट्टी से बनी आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बनी हुई हैं।

धौलपुर, 7 अक्टूबर। नवदुर्गा महोत्सव नजदीक आते ही धौलपुर जिला मुख्यालय पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बाजार सजने लगा है। बाजार में अलग-अलग आकार और स्वरूप की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। महोत्सव को लेकर मूर्तिकारों और दुकानदारों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

बाजार में इस बार मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की मांग देखने को मिल रही है। कारीगर मिट्टी को आकार देकर मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। इसके बाद प्रतिमाओं पर रंग-रोगन और सजावट का काम बारीकी से किया जा रहा है। मूर्तिकारों का कहना है कि महोत्सव नजदीक आने के साथ ही प्रतिमाओं की बिक्री में तेजी आने लगी है।

धौलपुर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाएं खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। गुलाब बाग स्थित मूर्ति भंडार पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। श्रद्धालु नवदुर्गा स्थापना के लिए प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं और मोहल्लों में सजने वाले पंडालों के लिए भी मूर्तियां ले जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं में नवदुर्गा महोत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी वे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की स्थापना करेंगे। वहीं, मूर्ति बाजार में बढ़ती मांग से मूर्तिकारों और विक्रेताओं को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

बाइट-1 महेंद्र, मूर्ति विक्रेता

बाइट-2 मूर्ति विक्रेता

बाइट-3 मोनिका शर्मा, महिला श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।