राज्य

नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने पत्रकारों के साथ की बैठक

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने पत्रकारों के साथ की बैठक

सुलतानपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने 22 अगस्त को सुलतानपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया था।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सोमवार को मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं पत्रकार बन्धुओं के बीच जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।एसपी विनीत जायसवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।पत्रकारों ने भी जनपद की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझाव एवं क्षेत्रीय समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

बैठक में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारीगण तथा जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।