नावां पहुंची वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डीडवाना-कुचामन के नावां पहुंची सेवा संकल्प यात्रा में युवाओं ने जनसेवा के अनुभव साझा किए। स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान किया गया।
नावां, 25 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा डीडवाना-कुचामन जिले के नावां पहुंची। यहां यात्रा के स्वागत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी गई और अभियान के उद्देश्यों से आमजन को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान यात्रा में शामिल युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण और अन्य जनसेवा गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। युवाओं ने कहा कि समाजहित के कार्यों में सामूहिक भागीदारी के जरिए जनसेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
नावां में यात्रा के संयोजक आनंदी लाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं और आमजन को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांवों और कस्बों में लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा के प्रभारी कुलदीप ने यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं की ओर से स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। यात्रा में शामिल युवाओं को विभिन्न गांवों और कस्बों में आमजन सेाओं से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर समाजहित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और आमजन को संवाद करने, उनकी समस्याओं को समझने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने आमजन और युवाओं से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर समाजहित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और आमजन को सेवा कार्यों के जरिए सामाजिक बदलाव में योगदान देने का संदेश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से हुई थी। यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जाएगी। अभियान के तहत युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
बाइट 01 आनंदी लाल (संयोजक)
बाइट 02 कुलदीप (प्रभारी)