राज्य

नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का आज से शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। देशभर में मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तिमय माहौल है। वहीं, राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवाला मंदिर में भी मां के दर्शन के लिए सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

भक्त मां के चरणों में शीश झुकाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।