नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जालौन पुलिस ने उरई में किया फ्लैग मार्च
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस बल के साथ उरई नगर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने अराजक तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।