नवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर, आस्था और रहस्य से भरपूर होगी माही श्रीवास्तव की फिल्म
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड की बहुप्रतीक्षित फिल्म कंगन माई के का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.
निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की इस फिल्म के लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में आस्था, रहस्य, पारिवारिक रिश्तों की खींचतान और दैवीय चमत्कारों की झलक देखने को मिलती है.
फिल्म में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत कर रहे हैं.
ट्रेलर के दृश्यों से संकेत मिलता है कि फिल्म में धार्मिक आस्था के साथ रहस्य और रोमांच को भी प्रमुखता दी गई है.
कंगन से जुड़े रहस्य की झलक
बात ट्रेलर की करें तो शुरुआत आसमान में उड़ते बाज के दृश्य से होती है.
इसके बाद कैमरा गांव की संकरी गलियों से गुजरते हुए जंगल के बीच स्थापित मां की भव्य प्रतिमा तक पहुंचता है.
प्रतिमा की पूजा-अर्चना और सजावट के दृश्य फिल्म की धार्मिक पृष्ठभूमि को उभारते हैं.
इसी बीच एक युवती को कंगन को ध्यान से देखते हुए दिखाया जाता है.
यह दृश्य कहानी में कंगन की अहम भूमिका होने का संकेत देता है और दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करता है. आखिर इस कंगन का रहस्य क्या है? इसका मां की शक्ति और फिल्म के दूसरे किरदारों से क्या संबंध है?
इन सवालों के जवाब फिल्म की कहानी में मिलने की उम्मीद है.
फिल्म का ट्रेलर केवल भक्ति और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है.
इसमें घर की महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक, रिश्तों में तनाव और साजिश के दृश्य भी दिखाई देते हैं.
कुछ दृश्यों में महिलाएं छत की मुंडेर से झांकती नजर आती हैं, जबकि काले वस्त्र पहने और हाथ में मशाल लिए एक रहस्यमय किरदार कहानी के रोमांच को बढ़ाता है.
वहीं, गुंडों द्वारा एक महिला को घेरने के दृश्य कहानी में संघर्ष और खतरे की मौजूदगी का संकेत देते हैं.
<a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/richa-chadha-speaks-up-for-katrina-kaif-after-body-shaming-co
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नवरात्रि के पावन अवसर पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर जारी हुआ है। इस ट्रेलर में आस्था, रहस्य और पारिवारिक रिश्तों की जटिलता के साथ दैवीय चमत्कारों की झलक मिलती है, जो दर्शकों को आध्यात्मिक और मनोरंजक अनुभव देने का वादा करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि नवरात्रि के दौरान फिल्म रिलीज़ होने से दर्शकों की उपस्थिति बढ़ती है और भोजपुरी सिनेमा की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलती है। आम जनता के लिए यह एक नया मनोरंजन विकल्प है, जो पारंपरिक त्योह