नवरात्रि से पहले विधायक भगवानदास सबनानी की अनूठी पहल, 1,750 छात्राओं को भेंट किए जूते-मोजे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में हुआ पदवेश वितरण, महापौर मालती राय और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यती रहे मौजूद
भोपाल। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय की 1,750 छात्राओं को जूते-मोजे वितरित किए। इस पहल को कन्या पूजन की भावना से जोड़ते हुए सबनानी ने छात्राओं का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में महापौर मालती राय और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चियों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर छात्राओं को पदवेश भेंट करना उनके लिए कन्या पूजन के समान है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए छात्राओं, उनके अभिभावकों, विद्यालय की प्राचार्य संगीता सक्सेना और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा और जनकल्याण के कार्य कर रही है। इसी क्रम में विद्यालय की 1,750 छात्राओं को जूते-मोजे प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज के हर वर्ग तक सेवा एवं समर्पण का भाव पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना निरंतर प्रयास का हिस्सा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश राय, आशा पारोचे, सह कोषाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल और प्रमोद पोलघंटलवाल, एल्डरमैन पार्षद आरती अनेजा, पार्षद बृजूला सचान और गिरिजा खटीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनके अलावा आशुतोष तिवारी, विनोद बाथम, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, हेमंत बडगैया, प्रियेश उपाध्याय, पारस नरवरिया, मुकेश देहाडे, राजेश खटीक, अंजलि बैरागी, नंदा, शोभा सैनी, कविता अनुरागी, कामाक्षी विश्वकर्मा, सुमित्रा साल्वे, अर्चना श्रीवास्तव, मीना जाटव और अर्चना उपाध्याय सहित कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने नवरात्रि से पूर्व कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय की 1,750 छात्राओं को जूते और मोजे वितरित कर एक सामाजिक सेवा पहल की। यह कदम शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कन्या पूजन के महत्व को रेखांकित करता है। ऐसी पहल से छात्रों की शैक्षिक और स्वास्थ्य आवश्यकताओं में सुधार होता है, जिससे शिक्षा में भागीदारी बढ़ती है और समाज में समानता की भावना प्रबल होती है। यह कदम अन्य नेताओं और समाज के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण बन सकता है।