नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 17, नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और 11 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कक्षा 9 में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 9 के लिए आवेदन cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11 के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 10 अप्रैल 2027 को आयोजित किया जाएगा।
आवेदन में मदद के लिए सभी JNV और NVS मुख्यालयों में हेल्प डेस्क की सुविधा भी दी गई है।
सहायता के लिए 0122975754 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।