नया फायर स्टेशन बनने से कर्वी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई हो सकेगी और अग्निशमन व्यवस्था बेहतर होगी।

चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी शहर में तीन यूनिट वाले नए फायर स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासनादेश के तहत सी एंड डी एस को निर्माण एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। फायर स्टेशन बनाने में कितना खर्च आएगा, इसका पूरा अनुमान शासन को भेज दिया गया है। अब प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है।