NBEMS ने घोषित किया NEET-PG 2026 का रिजल्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 24, नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी NBEMS ने NEET-PG 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 2026-27 प्रवेश सत्र के लिए MD, MS, DNB, DrNB और PG मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।
NEET-PG 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई, जिसमें कुल 2 लाख 63 हजार 544 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, जयपुर के सीतापुरा स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली संबंधी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 2 हजार 416 अभ्यर्थी शामिल हुए।
घोषित परिणाम में अभ्यर्थियों के रॉ स्कोर और NEET-PG 2026 रैंक जारी की गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम और कटऑफ अंक NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
NBEMS के मुताबिक, अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
NEET-PG 2026 के लिए सामान्य और EWS श्रेणी का कटऑफ 262 अंक निर्धारित किया गया है। सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए कटऑफ 244 अंक, जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 226 अंक है।
फ़ाइल फ़ोटो