अपराध

NCB ने जम्मू में हेरोइन तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NCB ने जम्मू में हेरोइन तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़

अगस्त 26, नई दिल्ली: जम्मू में नशे के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी कामयाबी मिली है। सीमा पार से जुड़े हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5.160 किलो हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही कार्रवाई में गिरोह के कथित मास्टरमाइंड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

NCB को हेरोइन तस्करी से जुड़ी पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी, उसके आधार पर NCB ने पहले जम्मू के पंजतीर्थी इलाके में दो आरोपियों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर लद्दाख के लेह से कथित मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में हेरोइन की खेप के पाकिस्तान से उरी सेक्टर के रास्ते भारत आने का संदेह है।

अब NCB पूरे नेटवर्क के सप्लायर, फाइनेंसर और स्थानीय सहयोगियों की तलाश में जुटी है। फोटो- पकड़े गए गिरोह के साथ NCB

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।