NCR में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जनभागीदारी का आह्वान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 07, नई दिल्ली: केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक जनभागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने महापौरों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से स्वच्छ वायु मिशन को आगे बढ़ाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आग्रह किया।इस संवाद में NCR के 63 शहरों के महापौरों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वायु प्रदूषण के मुद्दे पर निर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तरह के बड़े पैमाने पर संवाद का यह पहला अवसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक और डेटा-आधारित दृष्टिकोण जमीनी स्तर तक पहुंचना चाहिए
सोर्स- PIB
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में जनभागीदारी का आह्वान एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विषय है कि कैसे नागरिक और स्थानीय निकाय मिलकर स्वच्छ वायु मिशन को आगे बढ़ा सकते हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि NCR में प्रदूषण की समस्या गंभीर है और सरकार का यह कदम नागरिकों को सक्रिय रूप से शामिल करने का संकेत देता है। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को साफ हवा, बेहतर स्वास्थ्य और शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार का लाभ मिल सकता है।