राज्य

नीमच प्रधान डाकघर में विशेष आधार शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नीमच प्रधान डाकघर में विशेष आधार शिविर आयोजित

नीमच के प्रधान डाकघर में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 लोगों के नए आधार बनाए गए और आधार संबंधी जानकारियों में सफलतापूर्वक संशोधन किया गया। यहां नया आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता परिवर्तन और जन्मतिथि संशोधन सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

जिन नागरिकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, उन्हें दस्तावेज तैयार करने की जानकारी भी दी गई। डाक विभाग के अनुसार, नीमच जिले में 11 आधार केंद्र संचालित हैं और स्कूलों में भी आधार शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग ने नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधार संबंधी त्रुटियों को समय पर सुधरवाने की अपील की है।

---- बाइट - दिलीप गुप्ता, सहायक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, नीमच

बाइट - यश मित्तल, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, प्रधान डाकघर, नीमच

बाइट - मनीष जयंत, लाभार्थी बाइट - कृष्णकांत गर्ग, लाभार्थी

नीमच प्रधान डाकघर में विशेष आधार शिविर आयोजित

विशेष शिविर में 60 लोगों के आधार संबंधी कार्य हुए पूरे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।