Neha Pacchisia: नेहा पच्चीसिया को लगा तगड़ा झटका, गिरफ्तारी से बचने का अब बचा सिर्फ एक रास्ता

Neha Pacchisia: मध्य प्रदेश की कटनी जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को जमीन धोखाधड़ी के मामले में नाम आने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था. अब उनकी कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो गई है. अगर अब उन्हें गिरफ्तारी से बचना होगा, तो उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचना होगा और वहां अग्रिम जमानत के लिए अप्लाई करना होगा.
अगर वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिलती है, तो फरार चल रहीं नेहा की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP