Neha Pachisia : कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया का अब क्या होगा! 3 बिंदुओं पर टिकी नौकरी

Neha Pachisia : भ्रष्टाचार के मामले में एफआइआर दर्ज होने और निलंबन के बाद कटनी की CSP रहीं नेहा पच्चीसिया के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। उनके खिलाफ गुरुवार को एफआइआर हुई थी। शुक्रवार तड़के पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीएसपी कार्यालय सील कर दिया गया, ताकि साक्ष्यों और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ न हो सके।
बाद में नेहा पच्चीसिया को निलंबित भी कर दिया गया। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरु हो गई है। जबलपुर आईजी ने नेहा पच्चीसिया केस की जांच एएसपी अंजना तिवारी को सौंपी है। इसी के साथ 3 अलग अलग जांचों से उनकी नौकरी दांव पर लग चुकी है। जमीन के दस्तावेज, बैंक ट्रांजैक्शन, केस डायरी और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल होगी।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal