राज्य

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत कई नेताओं ने की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत कई नेताओं ने की मुलाकात

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक चंद्रदेव महतो समेत अन्य नेताओं ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि।

Short Headline: नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत कई नेताओं ने की मुलाकात

12 अक्टूबर, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक चंद्रदेव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम एवं पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने मुलाकात की।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।