नेपाल में आई भीषण आपदा में क़रीब 160 लोगों की मौत, उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

27 अगस्त 2026, देहरादून: नेपाल में कल आई भीषण बाढ़ में करीब 160 लोगों की मौत हो गई और 133 भारतीय नागरिकों सहित 750 से अधिक लोग लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 लोगों को बचाया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड सरकार, नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं 0135-2710334, 2710335, 2664314, 2664315, 2664316 और 8218867005, इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।