नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर स्थानीय लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं: उपायुक्त
हेल्पलाइन नंबर 1077 या 9816698166 पर किया जा सकता है संपर्क
अगस्त 27, चंबा (हिमाचल प्रदेश): नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में जिला प्रशासन ने चंबा जिले से संबंधित ऐसे आपदा प्रभावित व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और जिनसे अभी तक उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित नेपाल में उक्त घटना के दौरान मौजूद था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो उसके नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य प्राप्त जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने बताया कि जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि संबंधित व्यक्ति के बारे में सही एवं सत्यापित जानकारी ही जिला प्रशासन के साथ साझा करें।
इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 9816698166, हेल्पलाइन नंबर 1077 तथा ई-मेल- डीडीएमएचंबा एट द रेट ऑफ़ जी मेल डॉट कॉम(ddmachamba@gmail.com) पर संपर्क किया जा सकता है।