नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

अगस्त 27, नई दिल्ली: नेपाल में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और राहत के लिए भारत सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है।काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है, ताकि बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों का जल्द से जल्द रेस्क्यू और राहत सुनिश्चित किया जा सके।
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों की मदद के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
ये हेल्पलाइन नंबर हैं : +9 7 7 – 9 8 5 1 3 1 6 8 0 7 और +9 7 7 – 9 7 0 9 1 0 7 5 0 0वही नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और तबाही के बीच भारत ने मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाते हुए करीब 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी हैं, जो वहां पहुंच चुकी हैं।