देश

नेपाल बाढ़: भारतीय नागरिकों के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम शुरू

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल बाढ़: भारतीय नागरिकों के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम शुरू

अगस्त 27, नई दिल्ली: नेपाल में भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयासों को और तेज कर दिया है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों तक मदद पहुंचाने और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे और सातों दिन चलने वाला स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नेपाल में मौजूदा बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम बनाया गया है।इसके जरिए प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की मदद की जाएगी। जरूरतमंद लोग विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम से फोन, WhatsApp और ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए +91 11 2308 8718 और +91 11 2308 8719 नंबर जारी किए गए हैं। वहीं WhatsApp कॉल और मैसेज के लिए +91 9968291988 नंबर उपलब्ध है। ईमेल के जरिए भी situationroom@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। फोटो- विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम से जुड़ी जानकारीसोर्स - एक्स (Randhir Jaiswal)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।