नेपाल बाढ़: भारतीय नागरिकों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी

अगस्त 29, नई दिल्ली: नेपाल में आई तेज बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है। भारतीय दूतावास नेपाली अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। आज प्रथम सचिव (वाणिज्य) ने अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना से हाल में बचाए गए भारतीय श्रमिकों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली।
वहीं, भारत की विशेष तकनीकी टीम ने प्रभावित इलाके में हाइड्रोपावर सुरंगों का मौके पर निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से सुरंगों में फंसे लोगों की जल्द तलाश और बचाव अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। (स्रोत- @IndiaInNepal)