नेपाल बाढ़: ग्लेशियर टूटने का वीडियो आया सामने, 626 शव बरामद; 2400 की तलाश जारी

नेपाल में भोटे कोशी में आई विनाशकारी बाढ़ में अबतक 626 शव बरामद किये जा चुके हैं. नेपाल ने भारत से रेस्क्यू ऑपरेशन मजबूत करने के लिए मदद भी मांगी है, जिससे 2400 लोग जो लापता बताए जा रहे हैं, उनकी खोज की जा सके. इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है, जिसमें ग्लेशियर टूटता हुआ नजर आ रहा है.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा कि इस वैरिफाइड वीडियो में तिब्बत के पास उत्तरी नेपाल में हुए एवलांच का अबतक का सबसे साफ नजारा दिख रहा है. इससे नीचे नदी और घाटियों में पानी-कीचड़ की दीवारें बह रही हैं.
हिमालय के उच्च इलाके लैंगटांग लिरुंग के पास अचानक हुए विशाल ग्लेशियर और चट्टान के ढहने यानी एवलांच थी. इसके कारण भारी मात्रा में मलबा भोटेकोशी नदी की सहायक नदी लेंडे खोला में गिर गया. इससे यह बाढ़ आ गई.
NYT ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि टूर गाइड जिहायिती और उनके हाईकर्स के ग्रुप ने बुधवार सुबह तिब्बत में एक ऑब्जर्वेशन डेक पर चढ़ाई की. जहां से नेपाल में बॉर्डर के उस पार बर्फ से ढके पहाड़ों को नजारा दिख रहा था. सुबह की धुंध में एक ब्रेक ने त्सांगबू री की शानदार चोटी और ग्लेशियर को दिखाया.
उन्होंने अपने कैमरे निकाल, जब वे फिल्म बना रहे थे, तो हाईकर्स ने एक गहरी गड़गड़ाहट सुनीं. <div style="background-color: #f4f
📡 स्रोत: ABP Live