विदेश

नेपाल की बाढ़ में Infosys के CEO लापता, लैक्स गोपीसेट्टी पर आया कंपनी का बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल की बाढ़ में Infosys के CEO लापता, लैक्स गोपीसेट्टी पर आया कंपनी का बयान

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है. कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सब्सिडियरी इंफोसिस के सीईओ लक्ष गोपिसेट्टी नेपाल गए हुए थे और अभी फिलहाल पहुंच से बाहर हैं.

इंफोसिस ने कहा कि इस समय कंपनी का फोकस गोपिसेट्टी की सुरक्षा और उनका हाल जानना है. कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है. नेपाल क्यों गए थे लैक्स गोपीसेट्टी? कंपनी के मुताबिक, लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में व्यक्तिगत यात्रा पर गए थे.

उनका वहां जाना कंपनी के किसी आधिकारिक काम से जुड़ा नहीं था. नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इंफोसिस ने एक बयान में कहा कि वो स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एजेंसियों के साथ संपर्क में भी हैं.

कंपनी ने गोपिसेट्टी के परिवार से भी लगातार संपर्क बनाए रखा है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता दे रही है.

आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता कौन हैं लैक्स गोपीसेट्टी?

लैक्स गोपीसेट्टी, इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ हैं. ये इंफोसिस लिमिटेड की एक सब्सिडियरी है, जो खासतौर से अमेरिका और कनाडा में सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों को सेवाएं देती है. गोपिसेट्टी की भूमिका कंपनी के पब्लिक सेक्टर कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है.

ऐसे में नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच उनसे संपर्क नहीं हो पाने की खबर ने कंपनी और उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है. कितने लापता, कितने लोगों की गई जान? नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है.

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।