नेपाल बाढ़ में लापता भारतीय मूल की महिला का TikTok से मिला सुराग, बेटी ने ऐसे खोजी मां की लोकेशन

नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कई लोग अब भी लापता हैं. इनमें ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की हेमांगिनी जितेंद्र पटेल भी शामिल हैं. उनकी बेटी तुलसी ने TikTok पर मिले एक वीडियो से मां और मौसी के आखिरी ठिकाने का सुराग खोज निकाला.
परिवार अब इसी जानकारी के आधार पर दोनों की तलाश और सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है.
📡 स्रोत: NewsData.io