नेपाल बाढ़: नदियों का जलस्तर फिर बढ़ा, चेतावनी जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 01, नई दिल्ली: नेपाल त्रासदी के बाद से लगातार मलबे में फंसी जिंदगियों को बचाया जा रहा है तो दूसरी ओर कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। नेपाल में अब तक 987 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की खबर ये है अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।
इस बचाव अभियान में 22 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात है। 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। वहीं नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के करीब एक सप्ताह बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। कई क्षेत्रों में बिजली और संचार सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित जलविद्युत परियोजनाओं के इलाकों में करीब 600 लोग फंसे हुए हैं। बचाव दलों ने मलबे में फंसे 279 से ज्यादा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर