नेपाल बाढ़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली, 26 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत अभियानों के लिए भारत की टीमें नेपाल के साथ करीबी समन्वय कर रही हैं।