नेपाल बाढ़: राहत और बचाव अभियान तेजी के साथ जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 01, नई दिल्ली: नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान तेजी के साथ जारी है। भोते कोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और गोरखा जिलों को प्रभावित किया है।
प्रभावित इलाकों में सरकारी एजेंसियां, सुरक्षा बल, स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर बचाव, निकासी और सहायता कार्यों में जुटे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।मंगलवार को शाम 5 बजे तक 330 विदेशी नागरिकों और पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
वहीं, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई प्रमुख सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं।
बीपी हाईवे पर एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोकी गई है, जबकि रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में कई मार्ग बंद हैं।नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिले सहयोग के लिए आभार जताया है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर