नेपाल बाढ़: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने तबाही पर व्यक्त की संवेदना

अगस्त 27, नई दिल्ली: नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई तबाही पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही पर मैं नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और नेपाल की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ।
इस मुश्किल घड़ी में हम नेपाल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। भारत, इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिए नेपाल सरकार के राहत और बचाव कार्यों में मदद करने के लिए तैयार है।वही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है।
पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और लापता लोगों के सुरक्षित और जल्द बचाव के लिए प्रार्थना करता हूं।
इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं।साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात कर हरसंभव मानवीय मदद का भरोसा दिया है, जिसके तहत राहत सामग्री की पहली खेप नेपाल भेज दी गई है।
पीएम ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में, भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।
हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।