विदेश

नेपाल बाढ़ तबाही पर बोला विदेश मंत्रालय, 'भारतीयों को बचाने के लिए लगातार हो रही बातचीत'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल बाढ़ तबाही पर बोला विदेश मंत्रालय, 'भारतीयों को बचाने के लिए लगातार हो रही बातचीत'

नेपाल में बुधवार (26 अगस्त 2026) को आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. अभी तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस त्रासदी में 500 के करीब लोग लापता हैं, जिसमें 105 भारतीय शामिल हैं.

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास नेपाल सरकार के साथ लगातार समन्वय कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दिन में ही उन लोगों के लिए आपातकालीन फोन नंबर जारी किए थे, जिन्हें इस आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों के संबंध में सहायता और जानकारी चाहिए. लापता लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (NRI) शामिल हैं.

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने एक अलग पोस्ट में कहा, दूतावास नेपाल में आज अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर बचाव एवं राहत प्रयासों को और मजबूत किया जा रहा है.'

भारत ने भेजी मदद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने में मदद के लिए भारत ने 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) और जरूरी दवाइयां भेजी है.

उन्होंने कहा, 'हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस चुनौती के समय में, भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है.' भारत ने नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह के बात कर कहा कि भारत पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस कठिन समय में नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. पीएम बोले, 'हमारी टीम बचाव और राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं.' भारत में तैयारियां तेज नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बीच, भारत में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बिहार के म

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।