राजनीति

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, 'भारत के लोग...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, 'भारत के लोग...'

नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही और भारी संख्या में हुई जनहानि पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी गहरी संवेदना और इस मुश्किल घड़ी में एकजुटता व्यक्त की है.

पार्टी ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस भयानक त्रासदी में खो दिया है और जो अभी भी अपने प्रियजनों के सलामत होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस संकट की घड़ी में नेपाल की जनता के हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

नेपाल में आए संकट पर सलमान खुर्शीद की प्रतिक्रिया कांग्रेस के विदेश विभाग के चेयरमैन और देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नेपाल में बुधवार (26 अगस्त) को आई भीषण बाढ़ पर पार्टी और देश की तरफ से संवेदना जताई है. उन्होंने इस संबंध में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है.

बयान में कहा गया, भारत की जनता की तरफ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) नेपाल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है. हम पूरी तरह से नेपाल की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं. नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और देश के गंभीर आर्थिक और मानवीय क्षति पहुंची है.

Statement by Shri @salman7khurshid, Chairman, INC Foreign Affairs Department, on the flash floods in Nepal. pic.twitter.com/g5K4jJuDT9

Congress (@INCIndia) August 29, 2026 उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो अभी भी अपने प्रियजनों के सुरक्षित होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं. भारत और नेपाल के रिश्त

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।