नेपाल में भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

अगस्त 31, नई दिल्ली: नेपाल में भारतीय नागरिकों और भारत के बचाव प्रयासों को लेकर विदेश मंत्रालय ने 30 अगस्त की रात 9 बजकर 30 मिनट तक का अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, काठमांडू में 19 सदस्यीय भारतीय फॉरेंसिक टीम ने आज से काम शुरू किया है।
टीम नेपाल में मिले डीएनए सैंपलों के विश्लेषण और मृतकों के अवशेषों की पहचान में मदद करेगी।भारतीय राजदूत ने फॉरेंसिक टीम से मुलाकात कर जानकारी ली।
इसके बाद टीम ने काठमांडू में नेपाल पुलिस की सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और त्रिभुवन विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की।वहीं, भारतीय टनल रेस्क्यू टीम ने आज भी अपना अभियान जारी रखा।
टीम ने चिलिमे और लांगटांग के हाइड्रोपावर साइट्स पर नेपाल सेना के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। खराब मौसम के बावजूद टीम लांगटांग हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास एक सुरंग में दाखिल हुई और एक व्यक्ति के शव को बरामद किया।
टीम इलाके में अपना अभियान जारी रखे हुए है।विदेश मंत्रालय के मुताबिक, आज 403 भारतीय नागरिक चीन की तरफ से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। वहीं 500 भारतीय नागरिक अभी चीन की तरफ मौजूद हैं और सुरक्षित हैं। फोटो: X/MEAIndia