राज्य

नेपाल में भारी तबाही के बीच सिद्धार्थनगर में राहत,:नेपाल में भारी तबाही के बीच सिद्धार्थनगर में राहत, राप्ती-बूढ़ी राप्ती समेत सभी नदियां खतरे से नीचे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल में भारी तबाही के बीच सिद्धार्थनगर में राहत,:नेपाल में भारी तबाही के बीच सिद्धार्थनगर में राहत, राप्ती-बूढ़ी राप्ती समेत सभी नदियां खतरे से नीचे

नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही के बावजूद सीमावर्ती सिद्धार्थनगर जिले में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, जिले की प्रमुख नदियां राप्ती और बूढ़ी राप्ती समेत अन्य नदियां फिलहाल सामान्य स्थिति में बह रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा टल गया है।

ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर की 28 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, राप्ती नदी के बांसी स्थित बोसी पुल पर जलस्तर 82.29 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 83.90 मीटर से 2.61 मीटर नीचे है। 27 अगस्त की शाम के मुकाबले यहां जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की कमी आई है।

परसोहन घाट पर राप्ती का पानी 89.82 मीटर रहा, जो खतरे के स्तर से 5.73 मीटर नीचे है। बूढ़ी राप्ती नदी में भी स्थिति नियंत्रण में है। मुंहचोरवा घाट पर जलस्तर 87.03 मीटर, ककरही पुल पर 81.43 मीटर और आलमनगर में 83.30 मीटर दर्ज किया गया। इन तीनों स्थानों पर पिछले दिन की तुलना में जलस्तर घटा है।

कूड़ा नदी के उसका रेलवे पुल पर भी जलस्तर 78.47 मीटर रहा, जो खतरे के स्तर से 5.05 मीटर नीचे है। नेपाल सीमा से जुड़ी बानगंगा नदी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बानगंगा बैराज पर जलस्तर 93.50 मीटर दर्ज हुआ, जो स्थिर बना हुआ है। पिछले दिन की शाम से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

घोघी-लोटन नदी के लोटन पुल पर भी पानी 83 मीटर पर स्थिर है। तेलार नाला और जमुआर नाला में भी जलस्तर में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बावजूद सिद्धार्थनगर के लिए यह सबसे बड़ी राहत है कि किसी भी प्रमुख नदी का पानी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है।

हालांकि, नेपाल से आने वाले पानी के कारण जलस्तर में अचानक बदलाव की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से बाढ़ नियंत्रण कक्ष लगातार सभी गेज स्टेशनों से जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।