नेपाल की भीषण बाढ़ में 320 भारतीय अब भी लापता, विदेश मंत्री जयशंकर ने खुद लिया अपडेट

नेपाल में भीषण आपदा के बीच विदेश मंत्रालय ने ताजा हालात पर ब्रीफिंग दी है. रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत काठमांडू से 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं. ये सभी तमिलनाडु के नागरिक हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर इन यात्रियों से मुलाकात की. वहीं चीन बॉर्डर पर फंसे 96 लोग नेपाल पहुंचे हैं. करीब 400 लोगों से संपर्क बना हुआ है. अन्य 320 लापता लोगों से संपर्क की कोशिशें जारी हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi