विदेश

नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!

नेपाल में आई इस भयंकर तबाही को देख जहां एक तरफ पूरी दुनिया रो रही है, मदद भेज रही है तो वहीं दूसरी तरफ तुर्की, पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी के कुछ मुस्लिम देशों में बैठे लोग इस तबाही का मजाक उड़ा रहे हैं। यह लोग बोल रहे हैं कि नेपाल को अल्लाह ने सजा दी है।

पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों में बैठे इन कट्टरपंथियों के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर ही दुनिया भर के लोगों ने इन कट्टरपंथियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे सबसे पहले देखिए कि ये बवाल शुरू कैसे हुआ। दरअसल नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद तुर्की और पाकिस्तान से एक बेहद ही घटिया सोशल मीडिया नैरेटिव चलाया गया।

तुर्की के कट्टरपंथी ने लिखा कि नेपाल के लोग तो हर हिंदू देवी देवता को पूजते हैं। तुर्की के ही एक और कट्टरपंथी ने लिखा कि नेपाल के लिए अफसोस करने से पहले इस बात को याद रख लें कि 1 महीने पहले ही नेपाल में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार हुआ था। वैसे तुर्की के इन कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब मिला।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि 2023 में तुर्की में भी एक भूकंप आया था। उस भूकंप में तो 500 से ज्यादा तुर्की के लोग मारे गए थे। लेकिन क्या दुनिया में किसी ने उस भूकंप का मजाक उड़ाया था? तुर्की के लिए तो दुनिया ने मदद भेजी थी।

इसे भी पढ़ें: संकट में Nepal के साथ भारत, Rajnath Singh बोले- हम सुख-दुख के साथी हैं तुर्की को तो भारत और इजराइल ने भी मदद दी थी, लेकिन उसी तुर्की ने भारत और इजराइल से गद्दारी की। सोशल मीडिया पर लोगों ने तुर्की के इन कट्टरपंथियों से पूछा कि तुम यह पूछ रहे हो कि नेपाल में भगवान कहां थे?

लेकिन पहले यह बताओ कि 2024 में भयंकर गर्मी के कारण मक्का में हज के लिए गए 1300 लोग मारे गए थे। तब भी दुनिया में किसी ने उस हादसे का मजाक नहीं बनाया तो तुर्की के लोग नेपाल और हिंदू धर्म का मजाक क्यों उड़ा रहे हैं?

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।