Nepal Flash Flood Live News: नेपाल फ्लैश फ्लड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 95 हुआ

Nepal Flash Flood Live News: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार तड़के भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही मच गई. बाढ़ के पानी ने नदी किनारे बसे कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया और कई महत्वपूर्ण ढांचों को नुकसान पहुंचाया.
इसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. उत्तरगया ग्रामीण नगरपालिका की उपाध्यक्ष चमेली गुरुङ के मुताबिक, बाढ़ से करीब एक दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई हैं.
इनमें स्याफ्रुबेसी, बेत्रावती, मैलुंग, सल्लेतार, शांतिबाजार, पैरेबेसी, खल्ती बस्ती, सोले, त्रिशूली और बट्टार शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं.
हालांकि, प्रशासन ने अभी तक मौतों, घायलों और संपत्ति के नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार तबाही काफी बड़ी है. आशंका जताई जा रही है कि इस प्राकृतिक आपदा में 1000 से ज्यादा लोग बह गए हैं. बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io