विदेश

Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

Nepal Floods Live: नेपाल में हालात अभी पूरी तरह सामान्य भी नहीं हुए हैं कि एक बार फिर नई चिंता सामने आ गई है. भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने के बाद नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिले के नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है.

यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में कुछ दिन पहले आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. 26 अगस्त को आई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 675 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 2,400 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

खराब मौसम के कारण राहत और सर्च ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं. बड़ी संख्या में भारतीय भी लापता नेपाल में आई बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के भी प्रभावित होने की जानकारी है.

अब तक 275 से अधिक भारतीयों के लापता होने की खबर है, जबकि 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. इसके अलावा भारतीय मूल के 128 लोगों से भी फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है. भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए नेपाल तथा चीन के साथ समन्वय कर रही है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दिनों में 598 भारतीय नागरिक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं. करीब 900 भारतीय नागरिक अभी चीन में मौजूद हैं और उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वे सभी सुरक्षित हैं. भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए भारत की ओर से लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है.

नेपाल बाढ़ से जुड़ी हर नई जानकारी और ताजा अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।